मैक्सिको की घटना है। यहां एक पत्नी को अपने पति पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस महिला का नाम Leonora N बताया जा रहा है। उसने अपनी पति के फोन पर एक फोटो देखी थी जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया।
क्या था इस फोटो में?
दरअसल पत्नी ने मोबाइल फोन पर एक ‘अन्य’ महिला की फोटो देखी। इसमें उसके पति भी उसके साथ नजर आए। महिला ने सोचा कि ये कोई और महिला है जबकि ये फोटो उन दोनों की ही थी, और ये तस्वीर कई वर्षों पहले की थी।
जब डेट कर रहे थे तब की थी फोटो
महिला के पति का नाम जुआन है। उसने अपनी नाराज पत्नी के हाथों से चाकू लिया। उसने फिर पूछा कि वो किन तस्वीरों की बात कर रही है। शोर के कारण आसपास के लोग भी आ गए थे। जुआन ने तब उसे समझाया कि तस्वीरें वास्तव में उन दोनों की ही हैं हैं, जब वे डेटिंग कर रहे थे।
हालांकि, पति के समझाने का असर नहीं हुआ। वो चाकू के हमले से काफी जख्म हो गए। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।