यमुनानगर. जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी से एक 15 साल का लड़का लापता हो गया। जांच की तो पता चला कि पड़ोस की कॉलोनी में रहने वाली 26 साल की महिला और दो साल की उसकी बेटी भी लापता हैं। 15 साल का लड़का डॉक्टर सचदेवा के यहां अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। लड़का और महिला दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं लेकिन यहां किराए पर रहते हैं।
पुलिस ने तीनों के मामले में एक केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दुर्गा गार्डन निवासी उषा कुमारी ने अर्जुन नगर चौकी में शिकायत दी है कि उसका बेटा शिवम, रीना, श्रेया बिना बताए कहीं पर चले गए हैं। शिवम की उम्र करीब 15 साल है। वहीं रीना की उम्र 26 साल है। साथ ही रीना की बेटी श्रेया की उम्र दो साल है।
रीना अपने परिवार के साथ न्यू जैन नगर में रह रही थी। उनकी काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में धारा-365 में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों का पता लगने पर इसकी सूचना अर्जुन नगर चौकी में दें।