देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।
अब इसी कड़ी में यूपी में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, जानकारी के मुताबिक यूपी शिक्षा विभाग में करीब 90 हजार पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर इसी माह में नोटिस जारी किया जायेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस भर्ती प्रक्रिया पर बनाये रखें।
किन पदों पर होगी भर्तियां:
इंटर कॉलेजों में 11 हजार पद।
प्राइमरी स्कूलों में 51 हजार पद।
इंटर कॉलेजों में लगभग 1400 प्रवक्ता के पद।
एडेड जूनियर हाईस्कूलों में 5000 शिक्षकों के पद।
इंटर कॉलेजों में 15508 सहायक अध्यापक व प्रवक्ता
माध्यमिक शिक्षा व एडेड स्कूलों में 5000 लिपिकों के पद।
योग्यता : इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित की जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपको जारी नोटिस से प्राप्त होगी।