देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।
अब इसी कड़ी में यूपी में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, जानकारी के मुताबिक यूपी में समूह ग के कई पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिस जारी किया जा सकता हैं। खबर के मुताबिक राज्य के 20 विश्वविद्यालय व संस्थानों में समूह ग की भर्ती को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश में समूह ग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा होगा। इसलिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित करेगा। उम्मीदवार इसके वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/
आवेदन की तिथि : आपको बता दें की यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड इसको लेकर बहुत जल्द नोटिस जारी करेगा। जिसमे आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद होगी।
किन पदों पर होगा चयन : खबर के अनुसार समूह ग में लिपिक, मैटर्न, डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता 10वीं, 12वीं पास निर्धारित की जा सकती हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिस प्रकाशित किया जायेगा।