कोलकाता से ब्रज दर्शन को मथुरा आए श्रद्धालुओं ने गेस्ट हाउस कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गेस्ट हाउस कर्मचारी की जमकर मजामत कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गेस्ट हाउस कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
5 दिन पहले ब्रज घूमने आए कोलकाता के एक दर्जन दर्शनार्थी थाना गोविंद नगर क्षेत्र के भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सामने बने कृष्ण बलराम गेस्ट हाउस में आकर ठहरे। सोमवार को दर्शन करने से पहले नहाने के लिए गए तो गेस्ट हाउस के कमरे के वॉशरूम में दिक्कत आने की वजह से ग्रुप की कुछ लड़कियां दूसरे वॉशरूम में नहाने के लिए गईं।
लड़कियों का आरोप है कि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने उनसे कहा कि गीजर खराब है तो आप दूसरे गीजर वाले वॉशरूम में जाकर नहा लीजिए। हमे लोग दूसरे वॉशरूम में नहाते वक्त गेस्ट हाउस कर्मचारी ओमवीर ने दूसरे वॉशरूम के कुर्सी पर पट्टा रखा और हमें नहाते हुए देख रहा था।
अचानक हुई आवाज से वॉशरूम में नहा रही युवतियों के होश उड़ गए और आनन-फानन में युवतियों ने कपड़े पहन मौके से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ओमवीर की जमकर पिटाई हुई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी गेस्ट हाउस कर्मचारी ओमवीर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।