नई दिल्ली। आज के समय में कई सरकारी और निजी कंपनियां हैं जो बीमा करवाती हैं। बीमा करवाना काफी फायदेमंद माना जाता है। लिहाजा, कंपनियां कई तरफ की पॉलिसी लोगों के लिए लेकर आती है। इन्हीं में से एक सबसे प्रतिष्ठित कंपनी LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) है।
कई दशकों से LIC अपने पॉलिसी के जरिए आम लोगों का भरोसा जीतने में सफल रही है और यही कारण है कि लाखों लोग आज LIC की अलग-अलग पॉलिसी के साथ जुड़े हुए हैं। LIC की पॉलिसी में निवेश करना काफी फायदेमंद समझा जाता है।
अब यदि आप बिना किसी जोखिम के निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो LIC आपके लिए एक बेहतर विकल्प लेकर आया है। LIC ‘जीवन अक्षय-VII’ ( LIC Jeevan Akshay Policy ) नाम से एक पॉलिसी लेकर आया है। यह एक एम्युटी प्लान है, जिसमें एक बार निवेश कर जीवनभर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। आइए LIC के इस पॉलिसी के बारे जानते हैं..
पेंशन पाने के लिए 10 अलग-अलग विकल्प