हुगली, 21 जून (हि.स.)। हुगली जिले के रिसड़ा नगर पालिका के 11 नंबर वार्ड के कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के रिसड़ा मंडल (एक) की ओर से आठवें योग दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के रिसड़ा मंडल (एक) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रिसड़ा नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान तकरीबन घंटे भर तक योगाभ्यास कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की कोशिश की। रिसड़ा मंडल (एक) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से निरोग रखने में सहायक है। इसलिए हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।