सड़क दुर्घटना में महिला घायल

जलपाईगुड़ी, 21 जून (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के तालमा मोड़ संलग्न इलाके में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का नाम मालती राय बताया गया है।

बताया जा रहा है कि एक जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही एक वाहन ने तालमा मोड़ में विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में स्थानीय पुलिस की मदद से महिला को बरामद कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां वे चिकित्साधीन है। राजगंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।