अमरूद खाने से कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में समस्या बढ़ सकती है।

सर्दी अमरूद का मौसम है। अमरूद को लोग बड़े चाव से खाते हैं। अमरूद में कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं। अमरूद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ बीमारियों में अमरूद का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे लोगों को अमरूद खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को अमरूद नहीं खाना चाहिए और इसका सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

अमरूद में बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, यानी इसमें शुगर की मात्रा कम होती है, इसलिए डायबिटीज में अमरूद खाना फायदेमंद माना जाता है। हाइपोग्लाइसीमिया मधुमेह के ठीक विपरीत है। इसमें सामान्य से कम शुगर लेवल होता है ऐसे में अमरूद का सेवन हानिकारक हो सकता है।

हाइपोग्लाइसीमिया में अमरूद का सेवन करने से शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है।

अमरूद पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इससे अपच नहीं होता है, लेकिन दस्त जैसे रोग में अमरूद खाने से परेशानी होती है।

अमरूद खाने से दांत खराब हो सकते हैं। अमरूद सख्त होता है, इसके सेवन से दांतों और मसूढ़ों पर दबाव पड़ता है और दर्द हो सकता है।

कई बार अमरूद खाने से भी खून आता है। अमरूद खाने से कुछ लोगों के दांत खट्टे भी हो जाते हैं। संवेदनशीलता से पीड़ित रोगियों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में दर्द और झुनझुनी की समस्या बढ़ सकती है।

अमरूद का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, जिससे घावों को भरना मुश्किल हो जाता है। अगर आप सर्जरी जैसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो अमरूद नहीं खाना चाहिए।
